महाराष्ट्र के नासिक के सतपुरा इलाके में लिफ्ट गिरने से कई महिलाएं घायल हो गईं. यह हादसा 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे शिवाजीनगर की विट्ठल-रुक्मिणी कॉलोनी स्थित सनशाइन अपार्टमेंट में हुआ. अचानक लिफ्ट गिरने की घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लिफ्ट गिरने की घटना कैद हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई महिलाएं घायल हुई हैं.
Source link