भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज, मुंहबोला चाचा आरोपी



थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल में सोमवार को नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची का मुंहबोला चाचा सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके पिता से चावल पहुंचाने के बहाने स्कूटी मांगकर ले गया। इसके बाद बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसी स्कूटी से बच्ची को घर तक छोड़ने पहुंचा। बताया जाता है कि आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था और परिवार से उसकी नजदीकी थी। घर पहुंचने पर पिता ने बच्ची के कपड़ों पर गंदगी देखी और पूछा कि क्या वह स्कूटी से गिर गई थी? इस पर बच्ची रोने लगी और उसने पूरी घटना पिता को बताई। इसी बीच आरोपी स्कूटी खड़ी कर वहां से भाग निकला। पिता ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top