भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रकाश पर्व : गुरुद्वारों से निकलीं प्रभात फेरियों ने शहर को किया...



गुरु सिंह सभा, मेन रोड रांची के तत्वावधान में गुरुनानक देव महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से सुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। तीसरे दिन मंगलवार को मेन रोड गुरुद्वारा साहिब की प्रभातफेरी पीपी कंपाउंड से होते हुए कृपाल सिंह खुराना के निवास पहुंची, जहां से स्टेशन रोड और पीपी कंपाउंड की प्रभात फेरियां साथ होकर तारा अपार्टमेंट, तेजस्वनी अपार्टमेंट और हरि निवास के मार्ग से वापस मेन रोड गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुईं। स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब की प्रभातफेरी ने होटल स्वर्ण में चाय के लंगर के बाद पीपी कंपाउंड में संगत से संगति की। गुरुनानक पूरा की प्रभातफेरी सुबह 05 बजे गुरुनानक स्कूल से शुरू हुई और अन्य जत्थों के साथ मिलकर समापन पर पहुंची। रागी जत्था के भाई भरपूर सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया, जबकि हेड ग्रंथी भाई विक्रम सिंह ने अरदास कर दीवान समाप्त किया। गगनदीप सिंह सेठी ने संगत से प्रभात फेरियों में शामिल होने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top