भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Questions raised on the working style of Ratu police



रांची के रातू थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरोप है कि दुष्कर्म की शिकार 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने प्राथमिकी में 48 वर्षीय महिला बना दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता के

.

  • दिवाली से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम ट्यूशन से लौट रही इंटर की छात्रा से हुई हैवानियत

मामला सामने आने के बाद पुलिस की इस लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे। आखिर प्राथमिकी दर्ज करते समय पीड़िता की उम्र में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो गई? जब मामला दुष्कर्म का था तो प्राथमिकी में छेड़छाड़ का आरोप क्यों दर्ज किया गया? क्या पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया या फिर प्राथमिकी तैयार करने में घोर लापरवाही बरती गई? मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती रिपोर्ट…

क्या है पूरा मामला… घर के पास पहुंची तो पीछे से आया युवक, इसके बाद झाड़ियों में बेसुध मिली बेटी

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी ट्यूशन से लौट रही थी। शाम होने के कारण उन्होंने बेटे को उसे देखने के लिए भेजा था। घटना से कुछ देर पहले भाई की बहन से फोन पर बात हुई थी। उसने घर के पास पहुंचने की जानकारी दी थी। युवती के आवेदन के अनुसार, इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उसके चेहरे पर कपड़ा बांधा और घसीटते हुए बाउंड्री की दीवार की ओर ले गया। विरोध करने पर मारपीट की और भागने की कोशिश करने पर गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इस दौरान उसका मोबाइल जमीन पर गिर गया, जिसे एक बच्चे ने उठाया।

बच्चे से सूचना मिलने पर भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन बहन नहीं मिली। तभी झाड़ियों से चीखने की आवाज आई। तब भाई वहां पहुंचा तो युवती बेसुध हालत में पड़ी थी। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मां ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना कचिया गली में हुई, जहां सड़क और रोशनी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय निवासी संतोष पाठक के अनुसार, मोहल्ले में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है और पुलिस गश्ती नहीं होने से लोगों में भय बना रहता है।

झालसा ने लिया संज्ञान, पीड़िता को दी गई विधिक सहायता

18 वर्षीय इंटर की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजीत नारायण प्रसाद ने कड़ा संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के परिवार को आवश्यक कानूनी और सहायता उपलब्ध कराई है। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, अनिल कुमार मिश्रा के आदेशानुसार, डालसा सचिव राकेश रौशन ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में पीएलवी पूनम देवी और पुष्पलता देवी को शामिल किया गया। डालसा सचिव ने खुद पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की। साथ ही, पीड़ित से मुआवजा के लिए आवेदन लेकर उसे मुआवजा समिति को भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी बोले- प्रिंटिंग एरर होगा

रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा कि पीड़िता की उम्र गलत अपलोड नहीं हुई है। प्रिंटिंग एरर हो सकता है, उसे दिख लिया जाएगा। आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप था, नए आवेदन में दुष्कर्म का सेक्शन जोड़ दिया जाएगा। अलग से एफआईआर की जरूरत नहीं।

नए आवेदन में है दुष्कर्म का आरोप

युवती ने पहले जो आवेदन दिया था उसमें छेड़छाड़ का आरोप था। बाद में दुबारा आवेदन दिया है, जिसमें उसने अज्ञात पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस अब दुष्कर्म के एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा। – अजय आर्यन, डीएसपी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top