भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीसी और एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया:सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं...




चतरा जिला मुख्यालय में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने नगर परिषद क्षेत्र के कई घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेरुआ नदी, बाबाघाट, छठ तालाब, पुरेनिया तालाब और कठौतिया तालाब समेत अन्य घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की सफाई, पानी के स्तर, आने-जाने के रास्तों और रोशनी की व्यवस्था देखी। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं को मिलने वाली दूसरी सुविधाओं का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद उपायुक्त श्री रवि आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भगवान सूर्य को दिए जाने वाले पहले अर्घ्य और दूसरे अर्घ्य के दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने घाटों की समय पर समुचित सफाई, पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का काम हर हाल में समय से पूरा करने को कहा। साथ ही, जलाशयों के भीतर गहरे और खतरनाक स्थानों को विशेष रूप से चिह्नित कर वहां डेंजर जोन के बोर्ड लगाने और गोताखोरों या सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि किसी भी नागरिक को आवागमन या पूजा-अर्चना में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था का अहम प्रतीक है और प्रशासन का लक्ष्य है कि हर व्रतधारी सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य दे सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top