भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत:बाइक और अज्ञात वाहन...




लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-39 पर गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव निवासी हीरामण नायक (26), पंकज नायक (16) और नन्हकू नायक (15) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर नामुदाग से बकोरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे विधायक ने रुककर ली जानकारी
इधर, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह उसी रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क हादसा देखकर उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सड़क जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जानकारी लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों शवों के साथ एनएच-39 को जाम कर दिया। ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण एनएच-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top