भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ घाटों पर लगेंगी लाइटें, जीएम ने लिया तालाब का जायजा




बोकारो | छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने अमलो बस्ती स्थित तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या-6 के पार्षद रामचरण तुरी से तालाब की साफ-सफाई और छठ घाटों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही तालाब की गहराई की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जीएम ने कहा कि तालाब के किनारे लगे सभी बिजली के खंभों पर लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। मौके पर ईएंडएम ऑफिसर नलिन चांद, एसओ सिविल राम लखन, माधवेंद्र वैद, पर्सनल ऑफिसर सुरेश सिंह, सीनियर मैनेजर ईएंडएम रवि शंकर, धनेश्वर महतो, पल्लू भगत, जगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top