भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के मन्नत ने ‘इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7’ में मारी बाजी, गोल्ड...


Last Updated:

देश में टैलेंट की कमी नहीं है. जरूरत उस टैलेंट को पहचानने की है और उसी हिसाब से होनहारों को आगे का रास्ता दिखाने और बनाने की जरूरत है. बोकारो के नावाडीह निवासी 11वीं के छात्र मन्नत पांडे ने टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7’ के टीवी ऑडिशन राउंड में गोल्ड मेडल हासिल किया है. मन्नत गायकी की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

कैलाश कुमार/बोकारो: प्रतिभा और मेहनत के दम पर बोकारो जिले के नावाडीह के मन्नत ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है. डीपीएस बोकारो में 11वीं कक्षा के छात्र मन्नत ने टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7’ के टीवी ऑडिशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इतना ही नहीं मन्नत ने टॉप-10 प्रतिभागियों में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. खास बातचीत में मन्नत ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी संगीत से जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन बचपन से ही उन्हें किशोर कुमार के गाने सुनने का शौक रहा है. किशोर कुमार की आवाज और उनके गानों से प्रेरित होकर गायक बनने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि मन्नत पहले भी कई रियलिटी शो में भी ऑडिशंस दे चुके हैं और लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर उन्होंने अब ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ में गोल्ड मेडल हासिल किया है और टॉप-10 प्रतिभागियों में जगह बनाई है. उन्होंने अपनी सिंगिंग की ट्रेनिंग घर पर ही ली है. मन्नत ने आगे बताया कि दिसंबर से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट के एपिसोड प्रसारित होंगे जिसे दर्शक 9XM पर देख सकेंगे.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
मन्नत अपने इस मुकाम का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सभी सदस्यों के आशीर्वाद को देते हैं. फैमिली बैकग्राउंड को लेकर मन्नत ने बताया कि उनके पिता मंदीप पांडे ज्योतिष का काम करते हैं, जबकि मां प्रीति पांडे गृहिणी हैं. जिस तरह से सभी माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धि और सफलता पर खुश होते हैं उसी तरह मन्नत के माता-पिता का भई कहना है कि बेटे की इस उपलब्धि से वह बेहद खुश हैं. गोल्ड मेडल हासिल कर टॉप-10 में जगह बनाना उनके लिए गर्व का पल है. उन्हें उम्मीद है कि लोगों का इसी तरह आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहा तो मन्नत भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top