![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिकसिया चास स्थित डॉ. एस. राधाकृष्णन कॉलेज में बुधवार को एनएसएस इकाई की ओर से दो अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीबीएमकेयू धनबाद के निर्देशानुसार एचआईवी जागरुकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों की जानकारी दी गई। साथ ही इस बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता रखने और उनके साथ भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। वहीं, भारत के महान शिक्षाविद् एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता समूहों को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह, प्रो. गुलाम रसूल अंसारी, विभागाध्यक्ष बिनीता, प्रो. सुनीता कुमारी आदि थे।
Source link