बोकारो | चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी चिकसिया निवासी हरे कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक अगस्त 2023 को एनएच-32 से चिकसिया गांव तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान हरे कृष्ण शर्मा पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चास मु. थाना में आवेदन दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद ही आरोपी फरार हो गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी लगातार फरार था। इस पर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Source link