भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में बढ़ रही ठंड, सदर अस्पताल के बरामदे में ठिठुर रहे...




भास्कर एक्सपर्ट नवंबर महीने में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बोकारो में ठंड का असर बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक पहुंच गया है। रात के साथ सुबह और शाम को भी ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में आम लोगों के साथ सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। लेकिन सदर अस्पताल बोकारो में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अब तक पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। यहां भर्ती मरीजों को न तो अस्पताल की ओर से कंबल मिल रहा है और ना ही गर्म पानी की सुविधा है। हालात ऐसे हैं कि परिजनों को घर से कंबल और चादर लाकर अपने मरीजों को ठंड से बचाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्रसूता महिलाओं और नवजात बच्चों को हो रही है। कई महिलाएं अस्पताल के बरामदे में बिना पर्याप्त कंबल और चादर के ठंड में ठिठुरने को विवश हैं। वार्डों में भी रूम हीटर की व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें कि सदर अस्पताल में 150 बेड हैं। सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 35 रूम हीटर होने के बावजूद सभी स्टोर रूम में बंद पड़े हैं। डॉ. अरविंद कुमारशिशु विशेषज्ञ, बोकारो नवजातों की विशेष देखभाल जरूरी ठंडे मौसम में नवजात को बचाना बेहद जरूरी है। थोड़ी लापरवाही भी शिशु के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए ठंड में उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है। बच्चों को नहलाने, दूध पिलाने से पहले आवश्यक साफ-सफाई तथा अन्य उपयोग के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। शिशु को हमेशा गर्म और सूखे कपड़े पहनाकर रखना चाहिए। ठंड के कारण नवजातों में सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। अगले हफ्ते से कंबल दिया जाएगा सदर अस्पताल के बरामद में भर्ती प्रसुताएं। जच्चा-बच्चा को ठंड से बचाना जरूरी
सबसे चिंताजनक स्थिति प्रसूता महिलाओं और नवजात बच्चों की है। प्रसव के बाद मां और बच्चे को संक्रमण तथा ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। बावजूद बरामदे में रहने वाली महिला मरीजों को पर्याप्त गर्म कपड़े, कंबल और गर्म पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। परिजनों का कहना है कि रात में ठंड बढ़ने के साथ नवजात बच्चों को संभालना मुश्किल हो जाता है। वार्डों में हीटर नहीं होने से महिलाओं को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए बनाए गए वेटिंग हॉल को भी अब तक शुरू नहीं किया गया है। ताकि लोग यहां रात गुजार सके। भास्कर एक्सक्लू​िसव



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top