भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Husband Wife Dispute। Delhi Child Birthday Custody Request। जन्‍मदिन पर बेटे से...


होमताजा खबरदेश

जन्‍मदिन पर बेटे से मिलना चाहता था पिता, जज ने कहा-NO, कांड ही कुछ ऐसा किया था

Last Updated:

एक पिता अपनी ही पुरानी हरकतों की वजह से अब अपने बेटे से नहीं मिल पा रहा है. शख्‍स का पत्‍नी के साथ विवाद चल रहा है. बच्‍चे की कस्‍टडी मां के पास है. जन्‍मदिन पर वो बच्‍चे को कुछ वक्‍त साथ ले जाना चाहता था लेकिन अदालत ने भी उसे बच्‍चे को जन्‍मदिन पर साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी.

जन्‍मदिन पर बेटे से मिलना चाहता था पिता, जज ने कहा-NO, कांड ही कुछ ऐसा किया थाZoom

कोर्ट ने शख्‍स की एक नहीं सुनी. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

एक पिता अपने नन्‍हे मासूम से उसके जन्‍मदिन पर मिलना चाहता है लेकिन ना अलग हो चुकी मां इसके लिए तैयार है और ना ही अदालत ने इस बाप की अर्जी सुनने को तैयार है. आखिर ऐसा क्‍यों हुआ. दरअसल, भविष्‍य में इस पिता की हुई हरकतें ही अब उसके आड़े आ रही हैं. अदालत ने बेटे से मिलने की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि पिता भावनाओं में बहकर दोबारा बच्चे को जबरन अपने साथ ले जा सकता है. वो पहले भी ऐसा कर चुका है. जिससे बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है.

बच्‍चे का किया था अपहरण
निचली अदालत के प्रमुख न्यायाधीश भूपेश कुमार, अभिमन्यु पोद्दार नामक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने 16 नवंबर को अपने बेटे से मिलने और उसके साथ समय बिताने की अंतरिम अनुमति मांगी थी. उस दिन बच्चा दो साल का हो जाएगा. अदालत ने पांच नवंबर को दिए अपने आदेश में कहा, ‘‘अठारह अप्रैल, 2026 की कार्यवाही से पता चलता है कि याचिकाकर्ता ने बच्चे का अपहरण किया था. मेरे पूर्ववर्ती न्यायाधीश के 20 अप्रैल, 2026 के आदेश से पता चलता है कि बच्चे से मिलने की अनुमति को लेकर पहले बनी सहमति वापस ले ली गई थी.’’

पिता ने पहले की गलती
अदालत ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह कानून का स्थापित सिद्धांत है कि बच्चा माता-पिता दोनों के साथ रहकर शारीरिक, मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से विकसित हो सकता है. लेकिन यह हर मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है.’’ अदालत ने अपने पूर्ववर्ती न्यायाधीश के एक आदेश का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि पिता ने तय मुलाकात के दौरान बच्चे को उसके कमरे से अपने साथ ले लिया था.

अदालत ने कहा कि प्रतिवादी के वकील के अनुसार, बच्चे को दो दिन बाद और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने पर ही मां को लौटाया गया था. अदालत ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि भावनाओं में बहकर यदि ऐसी घटना दोबारा होती है, तो इससे बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.’’

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top