भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आलू की इन प्रभेदों की करें खेती, दोगुना उत्पादन से किसानों की...


होमताजा खबरकृषि

आलू की इन प्रभेदों की करें खेती, दोगुना उत्पादन से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

Last Updated:

पलामू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने आलू की उन्नत किस्मों से खेती करने की सलाह दी है. सही बीज, उपचार और उर्वरक प्रबंधन से उत्पादन दोगुना हो सकता है. कुफरी अशोका, चंद्रमुखी, लालिमा और सिंदूरी प्रमुख किस्में हैं. इससे किसानों की आमदनी में बंपर इजाफा होगा.

ख़बरें फटाफट

पलामूः आलू की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन सकती है. हालांकि, बेहतर उत्पादन के लिए केवल खेत की तैयारी और खाद का इस्तेमाल ही काफी नहीं है, बल्कि उन्नत प्रभेदों का चयन करना भी बेहद जरूरी है. अगर किसान सही प्रभेद का चुनाव करें और वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं. अभी जिन किसानों को एक कट्ठे में करीब दो क्विंटल आलू का उत्पादन मिल रहा है, वे बेहतर बीज और उचित प्रबंधन के जरिए इसे चार क्विंटल तक पहुंचाने का लक्ष्य रख सकते हैं.

पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि आलू की खेती में सबसे पहले अच्छे और रोगमुक्त बीज का चयन करना चाहिए. इसके लिए किसानों को उन्नत किस्मों के आलू का इस्तेमाल करना चाहिए. बीज के रूप में छोटे आकार के कंद का चयन करना बेहतर रहता है. इसके साथ ध्यान रखें कि कंद में कम से कम एक-दो स्वस्थ आंखें जरूर हों. अगर बड़े आलू की कटिंग करके बीज तैयार कर रहे हैं तो कटे हुए हिस्से का बीज उपचार करना बेहद जरूरी है. इससे फफूंद जनित रोगों का खतरा कम करने में मदद मिलती है.

ऐसे करें बीज उपचार
उन्होंने बताया कि आलू की खेती में बीज उपचार के लिए मैंकोजेब या इंडोफिल एम-45 का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए तीन ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में घोल तैयार कर बीज का उपचार करने की सलाह दी जाती है. उपचार के बाद बीज को उचित तरीके से सुखाकर ही खेत में लगाएं. इससे बीज के सड़ने और शुरुआती संक्रमण की आशंका कम हो सकती है. जिससे उपज में भी लाभ मिल सकता है.

आलू की खेती में उर्वरक प्रबंधन भी काफी महत्वपूर्ण है. खासकर पोटाश का प्रयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह कंद के विकास और उसकी गुणवत्ता में अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का इस्तेमाल मिट्टी की जांच और फसल की जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा उर्वरक डालने से उत्पादन बढ़ने के बजाय नुकसान भी हो सकता है.

सर्दियों के मौसम में आलू की फसल को पछेती झुलसा यानी लेट ब्लाइट रोग से बचाना भी जरूरी है. इस रोग का प्रकोप होने पर पत्तियों पर भूरे या काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं. इसके नियंत्रण के लिए इंडोफिल एम 45 आधारित दवा का इस्तेमाल कर सकते है. सामान्य तौर पर 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव की सलाह दी जाती है. रोग की स्थिति और दवा के लेबल के अनुसार मात्रा में बदलाव हो सकता है.

ये हैं आलू की उन्नत किस्में
उन्होंने बताया कि आलू की खेती में किसान अलग-अलग अवधि में तैयार होने वाली किस्मों का चयन कर सकते हैं. कुफरी अशोका करीब 70 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है. वहीं कुफरी चंद्रमुखी को तैयार होने में 80 से 90 दिन लगते हैं. कुफरी लालिमा लगभग 90 से 100 दिनों में तैयार होती है. जबकि कुफरी सिंदूरी को तैयार होने में करीब 110 दिन का समय लगता है. किसान अपनी जमीन, सिंचाई की सुविधा और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए इन प्रभेदों का चयन कर सकते हैं.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top