भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगे व्रती:रांची में शाम 5:04 बजे होगा...




लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज, व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। राजधानी रांची में शाम करीब 5:04 बजे सूर्यास्त होगा। वहीं, झारखंड में सबसे पहले साहिबगंज में भगवान भास्कर अस्त होंगे। यहां सूर्यास्त का समय शाम 4:51 बजे निर्धारित है। छठ को लेकर राजधानी के घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों की सफाई से लेकर रोशनी, सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही व्रती और श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। खरना के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। पहले दिन व्रतियों ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और पारंपरिक तरीके से कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को खरना का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। खरना में मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और दूध की खीर तैयार की गई। भगवान भास्कर को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। आज व्रती सूप में फल, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। 135 घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी राजधानी में छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। निगम के अनुसार, शहर के 72 नदी और तालाबों पर बने घाटों की साफ-सफाई लगभग पूरी हो चुकी है। इन घाटों पर रोशनी और सजावट का काम कराया गया है। इसके अलावा विभिन्न कॉलोनियों में 63 कृत्रिम घाट भी तैयार किए गए हैं। रविवार दोपहर तक सभी कृत्रिम घाटों में पानी भरने की व्यवस्था की गई है। इस तरह शहर में कुल 135 घाटों पर श्रद्धालु अर्घ्य दे सकेंगे। मानसून में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश होने के कारण नदी-तालाबों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। 46 हाई रिस्क घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रशासन अलर्ट पानी के बढ़े स्तर को देखते हुए नगर निगम ने 46 हाई रिस्क घाटों पर बैरिकेडिंग कराई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, संपर्क पथ और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को निगम की टीम के साथ पांच अलग-अलग क्षेत्रों के घाटों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वार्ड-10 के विवेकानंद पार्क घाट पर पानी की शुद्धता के लिए फिटकरी डालने और संपर्क पथ की सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं, वार्ड-28 के मधुकम तालाब में पेंटिंग, फिटकरी और पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन की टीमें घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने में जुटी हैं। चडरी घाट पर जुटेंगे 20 हजार श्रद्धालु चडरी सरना समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा के अनुसार, चडरी घाट पर 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के लिए चार फीट से अधिक गहराई वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है। एनडीआरएफ की टीम के साथ 10 से 15 गोताखोर तैनात रहेंगे। घाट पर चार लाइट गेट बनाए गए हैं। तालाब के अंदर भी मेटल लाइट लगाई गई है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच 301 सूप वितरित किए जाएंगे। शाम और सुबह गंगा आरती, झांकी और भजन का आयोजन होगा। गंगा आरती के लिए बनारस से विशेष टीम पहुंचेगी। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top