भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में बेकाबू पिकअप ने 4 को कुचला:2 की हुई मौत, 1...




पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के खुरा गांव में शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा गोविंद राम के घर के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, घर के सामने सड़क किनारे एक पेड़ गिरा हुआ था। इसी के पास चार लोग बैठे थे। इसी दौरान खुरा गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन (जेएच03वाई-5669) ने वहां बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 55 वर्षीय रामबचन बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोविंद राम की 50 वर्षीय पत्नी सिमित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए। वहां मौजूद वार्ड सदस्य सत्येंद्र ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचायी। सत्येंद्र ठाकुर को हल्की चोट आयी, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। मेदिनीनगर ले जाने के दौरान घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल सिमित्री देवी को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस तरह हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई। एक ही घटना में दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन की टक्कर से सड़क किनारे बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। गाड़ी चलाना सीख रहा था चालक, फरार हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पांडू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वाहन खुरा गांव निवासी चंद्रदेव बैठा का बेटा लाला बैठा चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, चालक की भूमिका और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी। पुलिस जब्त वाहन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top