भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड का 26वां स्थापना दिवस आज:कोडरमा में मैराथन के बाद छठ घाट...




झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोडरमा में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मैराथन निकालने के साथ पौधारोपण और छठ घाट की सफाई की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत कोडरमा नगर पंचायत कार्यालय के सामने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अधिकारियों ने झारखंड के निर्माण में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए राज्य के विकास और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी। इसके बाद झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो चौक से महतोआरा छठ तालाब तक मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मैराथन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक सहभागिता और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महतोआरा छठ तालाब में पौधारोपण मैराथन के समापन के बाद महतोआरा छठ तालाब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने छठ घाट की सफाई में भाग लिया। घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व से जुड़े घाटों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से स्थापना दिवस को सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया। उपायुक्त ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिलेवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य बीते 26 वर्षों में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में भी निरंतर प्रगति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने जिले के लोगों से झारखंड को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। वहीं, एसपी कुमार शिवाशीष ने भी जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था। राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top