बोकारो | संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा आरक्षण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बोकारो स्टील प्लांट के इस्पात भवन के बी-विंग स्थित द्वितीय तल पर नवीनीकृत विशेष आरक्षण प्रकोष्ठ (स्पेशल रिजर्वेशन सेल) कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन राजश्री बनर्जी अधिशासी निदेशक ने की। इस अवसर पर एके. शरण मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन), एच. शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), तपन कोंगाड़ी, महाप्रबंधक (विधि) तथा एससी/एसटी फेडरेशन के सदस्य उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति एवं प्रोत्साहन तथा फेडरेशन के सदस्यों की सहभागिता ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। नवीनीकृत कार्यालय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित आरक्षण मामलों के प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का काम करेगा।
Source link