Last Updated:
Mahendra Singh Dhoni News : महेंद्र सिंह धौनी ने पत्नी साक्षी धौनी का जन्मदिन रांची के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मनाया. धौनी ने स्पीड बोट से आइलैंड पहुंचकर करीब तीन घंटे साथ बिताए.
महेंद्र सिंह धौनी ने पत्नी साक्षी धौनी का जन्मदिन रांची के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मनाया.
रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर झारखंड की खूबसूरत वादियों में नजर आए. धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी का जन्मदिन मनाने पतरातू लेक रिसॉर्ट पहुंचे. यहां उन्होंने पत्नी के साथ करीब तीन घंटे तक क्वालिटी टाइम बिताया. इस दौरान धौनी स्पीड बोट से पतरातू लेक के आइलैंड पहुंचे और वहां कुछ वक्त सुकून के साथ गुजारा.
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धौनी अपने मित्र रंजन के पास पतरातू लेक रिसॉर्ट पहुंचे थे. पत्नी साक्षी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्होंने इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को चुना. पतरातू लेक की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के बीच दोनों ने साथ में समय बिताया.
स्पीड बोट से आइलैंड पहुंचे धौनी
धौनी पतरातू लेक में स्पीड बोट के जरिए आइलैंड पहुंचे. यहां उन्होंने पत्नी साक्षी के साथ करीब तीन घंटे बिताए. इस दौरान दोनों ने झील के खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण का आनंद लिया. धौनी के पहुंचने की खबर से स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता रही.
रांची में ही मनाई दीपावली और छठ
महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों रांची में ही हैं. उन्होंने इस बार दीपावली और छठ का पर्व भी रांची में मनाया. झारखंड से उनका खास जुड़ाव रहा है और अक्सर वे अपने परिवार के साथ यहां समय बिताते नजर आते हैं. पत्नी के जन्मदिन पर पतरातू लेक पहुंचना भी उनके इसी घरेलू और निजी समय का हिस्सा रहा.
About the Author
Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…