भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

46 तालाब-डैम में हाईरिस्क:सीढ़ी से नीचे 5 फीट पानी, इसलिए 4 फीट...




आस्था के घाट सजे- प्रशासन की अपील… जलाशयों में पानी अधिक, घेरा न लांघे, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर भी प्रमुख घाटों पर तैनात नेम-निष्ठा का चार दिवसीय महापर्व छठ तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रतियों के स्वागत के लिए शहर में आस्था के घाट तैयार हो गए हैं। शहर में स्थित 72 नदी-तालाब और 63 कृत्रिम घाटों की साज-सजावट पूरी हो गई हैं। नगर निगम, जिला प्रशासन, रांची पुलिस के साथ 160 छठ पूजा समितियों के हजारों कार्यकर्ता श्रद्धालुओं के स्वागत में दिन-रात जुटे हुए हैं। सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 72 में से 46 तालाबों में इस बार पानी अधिक है। कई तालाबों की सीढ़ी से उतरते ही पांच से छह फीट पानी है। गहराई अधिक होने की वजह से तीन-चार फीट पानी पर ही बैरिकेडिंग की गई है, ताकि इससे आगे व्रती या श्रद्धालु नहीं जा सकें। किसी भी घाट पर सुरक्षा घेरा तोड़कर कोई आगे जाता है तो यह खतरनाक हो सकता है। क्यांेकि, कई स्थानों पर गहराई बहुत अधिक है। घाटों पर दुर्घटना रोकने के लिए नगर निगम की ओर से 260 चेतावनी भरे पोस्टर-बैनर व बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से धुर्वा डैम, बड़ा तालाब, कांके डैम, चडरी तालाब सहित अन्य हाई रिस्क जोन वाले तालाबों पर एनडीआरएफ- एसडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय गोताखोर को भी तैनात किया गया है। रविवार और सोमवार को तालाबों में तैराकी पर रोक लगा दी गई है। 4 जोन में 46 घाटों पर चारों ओर बैरिकेडिंग जलाशयों में पानी अधिक होने के कारण इस बार हाई रिस्क वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हाई रिस्क वाले 46 घाटों को 4 जोन में बांटकर चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई है। लाल रिबन से खतरनाक हिस्सों की घेराबंदी की गई है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं से गहरे पानी और खतरनाक स्थानों से दूर रहने की अपील की जाएगी। 501 चेंजिंग रूम से व्रतियों को होगी सुविधा : महिला व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर 501 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। घाट तक पहुंचने वाली सड़कों के गड्ढों को डस्ट से भरा गया है। इसके बावजूद दंडवत करते हुए घाट तक जाने वाली व्रतियों को सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि कई जगह छोटे-छोटे पत्थर बिखरे हुए हैं। 9 जोन में बंटा शहर, 36 मजिस्ट्रेट, 6 आईपीएस सहित10 डीएसपी करेंगे निगरानी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर घाटों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें : डीसी सभी घाटों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को अपने स्तर से सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तालाबों में किसी भी हाल में सुरक्षा घेरा को पार न करें। गहरे पानी में जाने से बचे। किसी तरह की परेशानी हो तो पूजा समिति और घाटों पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दें। व्रतियों के स्वागत के लिए घाट तैयार, पानी भी मिलेगा साफ शहर के सभी घाटों को व्रतियों के लिए तैयार कर लिया गया है। मुहल्लों में कृत्रिम तालाब भी बनाए गए हैं, ताकि जो तालाब जाने में असमर्थ हैं, उन्हें घर के पास ही व्यवस्था मिले। तालाबों में पर्याप्त मात्रा में चूना-फिटकरी डाला गया है। व्रतियों को साफ पानी मिलेगा। पहुंच पथ पर भी साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की गई है। – सुशांत गौरव, नगर आयुक्त भास्कर अपील : बच्चों को घाट पर अकेले न छोड़ें, पॉकेट में नाम-पता लिखकर पर्ची रखें छोटे बच्चों को अकेले घाट पर बिल्कुल न छोड़ें। बच्चों की जेब में माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखें। बच्चों को पानी के किनारे खेलने या बैरिकेडिंग पार करने न दें। महिलाएं भीड़ में किसी तरह की छेड़खानी, अभद्र व्यवहार या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। गहरे पानी में उतरने से बचें। निर्धारित सुरक्षित सीमा में रहें। भीड़ में धक्का-मुक्की न करें और न ही अफवाह फैलाएं। मोबाइल फोन और कीमती सामान संभालकर रखें। घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों, गोताखोरों और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें। सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए पानी के किनारे खतरनाक जगह पर न खड़े हों। पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ या ऐसी वस्तुएं न ले जाएं, जिनसे भगदड़ या आग का खतरा हो सकता है। अफवाहों पर भरोसा कर अचानक किसी दिशा में न भागें। पहले सत्यता जांचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top