भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bengaluru cab driver serial killer। Bengaluru News in Hindi। 7 हत्‍या के...


होमताजा खबरदेश

7 हत्‍या के बाद कागज पर अंगूठे के निशान, चाहता क्‍या था बेंगलुरु का ड्राइवर?

Last Updated:

बेंगलुरु पुलिस पत्‍नी और सास सहित उनके परिवार के 7 लोगों की हत्‍या के मामले में कैब ड्राइवर इंदुशेखर के मोटिव का पता लगा रही है. उसने एक कोरे कागज पर मृतकों के अंगूठे के निशान लिए थे. पुलिस को शक है कि सास की प्रॉपर्टी पर उसकी नजर थी. कैब ड्राइवर के अपनी बेटी से एक वादा करने की भी बात सामने आ रही है. जिसकी वजह से वो पिता के साथ डेड बॉडी ठिकाने लगाने के अभियान में शामिल हुई.

7 हत्‍या के बाद कागज पर अंगूठे के निशान, चाहता क्‍या था बेंगलुरु का ड्राइवर?Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (File Photo)

बेंगलुरु में अपनी पत्‍नी सहित उसके परिवार के कुल 7 लोगों की हत्‍या करने वाले कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने आखिरी इतना बड़ा कदम क्‍यों उठाया था? वारदात को अंजाम देने के बाद मृतकों के अंगूठे के निशान भी कोरे कागज पर लिए गए. बेंगलुरु पुलिस की जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस का दावा है कि इंदुशेखर की नजर उसकी सास की प्रॉपर्टी पर थी. इसके अलावा गोल्‍ड बेचने को लेकर भी कुछ विवाद सामने आया है. इस बात की संभावना प्रबल है कि इन्‍हीं कारणों के चलते बेंगलुरु के इस कैब ड्राइवर ने गुस्‍से में सात हत्‍याएं कर डाली. इन वारदातों में उसकी 16 साल की बेटी भी शक के घेरे में है. सभी लाशों को कर्नाटक और तमिलनाडु बॉर्डर के पास ठिकाने लगाया गया था.

सास की संपत्ति पर कैब ड्राइवर की नजर?
“52 वर्षीय इंदुशेखर पर आरोप है कि उसने 16 से 31 अक्टूबर के बीच लगभग 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके छह रिश्तेदारों की हत्या कर दी. जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स को बताया कि बेंगलुरु के श्रीरामपुरा इलाके में अपनी सास की संपत्ति में इंदुशेखर की दिलचस्पी होने का शक है और इस बात की जांच हो रही है कि क्या वह अपनी पत्नी के परिवार की संपत्ति में बड़ा हिस्सा हथियाने की कोशिश कर रहा था. सास के दो बेटे थे और वह अपनी संपत्ति उन्हें देना चाहती थी. इस वजह से परिवार के भीतर काफी तनाव पैदा हो गया था.”

बेटी से किया था वादा?
पुलिस को शक है कि कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने अपनी बेटी से यह वादा किया था कि उसकी मां के हिस्से की संपत्ति अंततः उसे मिल जाएगी और क्या इसी वजह से वह शवों को ठिकाने लगाने और सबूत छिपाने में शामिल हुई. हत्याओं के बाद उसने कथित तौर पर कुछ मृतकों के अंगूठे के निशान स्टाम्प पेपर पर लिए थे ताकि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में किया जा सके. इसके अलावा एक फाइनेंशियल एंगल उसकी पत्नी से जुड़ी जमीन की एक डील में मिले 30 लाख रुपये के एडवांस से जुड़ा है. पुलिस टीम इस लेन-देन की परिस्थितियों का पता लगा रही है.

महिला शवकों के शरीर वाले गहने बेच दिए?
पुलिस को शक है कि इंदुशेखर ने जिन महिलाओं की कथित तौर पर हत्या की, उनके शरीर से चेन, झुमके और अंगूठियां जैसे गहने निकाले, उन्हें साफ किया और फिर बेच दिया या गिरवी रख दिया. इन पैसों का इस्तेमाल शवों को अलग-अलग जगहों पर ले जाने के दौरान ईंधन और यात्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए किया गया था. साथ ही पुलिस इंदुशेखर और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे निजी विवाद की भी पड़ताल कर रही है. दोनों की शादी को लगभग दो दशक हो चुके थे. इंदुशेखर को इस बात से नाराजगी थी कि उसकी पत्नी अक्सर अपने मायके जाती थी और विवादों के समय उसे अपनी मां और भाइयों से समर्थन मिलता था.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top