भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में स्ट्रॉबेरी की खेती, किसानों के लिए कमाई का नया मौका.


होमताजा खबरकृषि

देवघर की मिट्टी में भी उगेगी लाल स्ट्रॉबेरी, एक्सपर्ट ने बताया खेती का तरीका

Last Updated:

देवघर के किसान थोड़ी ज्यादा मेहनत और सही देखरेख करके अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं. कृषि विशेषज्ञ के अनुसार फेस्टिवल और स्वीट चार्ली जैसी किस्मों से इसकी शुरुआत की जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

देवघर: अब तक आपने हिमाचल प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में लाल-लाल स्ट्रॉबेरी की खेती होते हुए देखी होगी, लेकिन क्या देवघर के किसान भी अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी उगा सकते हैं? क्या यहां की मिट्टी और जलवायु इसके लिए अनुकूल है? दरअसल, सर्दियों का मौसम आते ही स्ट्रॉबेरी की मांग बाजार में बढ़ने लगती है. लाल रंग का यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही बाजार में इसकी मांग भी रहती है. ऐसे में देवघर के किसानों के लिए इसकी खेती कमाई का एक नया विकल्प बन सकती है. हालांकि, यहां की मिट्टी में इसकी खेती करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि देवघर में स्ट्रॉबेरी उगाई ही नहीं जा सकती.

क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ
देवघर के कृषि विशेषज्ञ अंबिका कुशवाहा बताते हैं कि सामान्य तौर पर देवघर की मिट्टी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, लेकिन अगर किसान थोड़ी ज्यादा मेहनत करें और सही तरीके से इसकी देखरेख करें तो यहां भी अच्छी खेती की जा सकती है. उद्यान विभाग की तरफ से भी स्ट्रॉबेरी की खेती कराई गई थी, जिसमें उन्होंने खुद भी स्ट्रॉबेरी लगाई थी. उनका कहना है कि झारखंड की मिट्टी में भी स्ट्रॉबेरी की खेती संभव है. बस किसानों को दूसरी फसलों की तुलना में इसकी देखभाल पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि देवघर के बाजार में भी स्ट्रॉबेरी की मांग है. ऐसे में किसान इसकी खेती करके अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.

प्लास्टिक मलचिंग का करें इस्तेमाल
अब बात करते हैं कि अगर आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत कैसे करें. इसके लिए सबसे पहले खेत का चुनाव करना जरूरी है. ऐसी जमीन का चुनाव करें जहां पानी जमा नहीं होता हो. खेत की अच्छी तरह जुताई करके उसमें सड़ी हुई गोबर खाद मिलाएं और ऊंची-ऊंची क्यारियां तैयार करें. स्ट्रॉबेरी की खेती बीज से नहीं, बल्कि तैयार पौधों से की जाती है.इसलिए किसान अच्छी नर्सरी से स्वस्थ और रोगमुक्त पौधे खरीदें.पौधों को क्यारियों में उचित दूरी पर लगाएं.इसके बाद पौधों के आसपास प्लास्टिक मल्चिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मिट्टी की नमी बनी रहेगी और खरपतवार भी कम उगेंगे.

स्ट्रॉबेरी में इन किस्मों की करें खेती
किस्म की बात करें तो स्ट्रॉबेरी की फेस्टिवल, स्वीट चार्ली और विंटर डॉन जैसी किस्मों को किसान आजमा सकते हैं.ये किस्में अपनी पैदावार, स्वाद और फलों की गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं.इसकी खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.पौधे लगाने के बाद समय-समय पर सिंचाई करें, लेकिन खेत में पानी जमा न होने दें.खासकर फूल आने और फल बनने के समय पौधों की अच्छी देखभाल जरूरी है.

देवघर में स्ट्रॉबेरी एक अच्छा विकल्प है
ऐसे में देवघर के किसान अगर पारंपरिक खेती के साथ कुछ नया करना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी की खेती एक अच्छा प्रयोग हो सकती है.हालांकि शुरुआत में पूरे खेत में लगाने के बजाय थोड़ी जमीन पर इसकी खेती करके देखना बेहतर रहेगा.इससे किसान यहां की मिट्टी और मौसम के हिसाब से इसकी पैदावार को समझ पाएंगे.यानी पहाड़ी इलाकों में उगने वाली लाल-लाल स्ट्रॉबेरी अब देवघर के खेतों में भी अपनी जगह बना सकती है, बस जरूरत है सही जानकारी, मेहनत और देखभाल की.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top