भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Indias Pride : युद्ध और टैरिफ से जब हलकान थी दुनिया, तब...


Last Updated:

Indias Pride : पूरी दुनिया का कारोबार जब मिसाइलों और टैरिफ के डर से दबाव में चल रहा था, तब भारत ने अपना दबदबा दिखाया है. अक्टूबर के आंकड़े बता रहे हैं कि भारत का कारोबार पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी बढ़ चुका है. भारतीय उद्योग परिसंघ का कहना है कि देश के वस्तु और सेवा दोनों ही सेक्टर्स में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात करने की क्षमता है.

युद्ध और टैरिफ से जब हलकान थी दुनिया, तब भारत ने 45 फीसदी बढ़ाया कारोबारZoom

भारत ने मुश्किलों में भी अपना निर्यात 45 फीसदी बढ़ाया है.

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान का युद्ध हो या डोनाल्ड ट्रंप का दुनिया पर थोपा गया टैरिफ. बीते करीब एक साल से ज्यादातर देश इसी में उलझे हुए हैं. उन्हें अपना कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलना तो दूर, उसे चलाए रखना भी मुश्किल लग रहा था. महंगाई और अनिश्चितता ने हर देश को हलकान कर रखा है, तब भारत ने अपने विकास और कारोबार से दुनिया को हैरान कर दिया. अक्टूबर के आंकड़े देखें तो साफ पता चलता है कि ऐसी मुश्किल घड़ी में भी सरकार की सूझबूझ और दूरदृष्टि से भारत का कारोबार पिछले साल से 45 फीसदी बढ़ गया.

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सदस्य संजय बुधिया का कहना है कि सरकार के समर्थन और निर्यातकों के मजबूत प्रयासों से भारत का निर्यात अक्टूबर में रिकॉर्ड स्तर करीब 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया. उन्होंने बताया कि भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 49.47 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल इसी महीने में 34.11 अरब डॉलर था.

आयात में भी उछाल आया लेकिन कम
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान आयात भी 16 फीसदी बढ़कर 89.35 अरब डॉलर हो गया, जो अक्टूबर, 2025 में 76.69 अरब डॉलर था. इसके कारण व्यापार घाटा बढ़कर इस साल के उच्च स्तर 39.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.सीआईआई की निर्यात संबंधी राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन और पैटन इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक बुधिया ने कहा कि पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग उत्पादों और रत्न एवं आभूषणों के मजबूत निर्यात से पिछले महीने देश के कुल निर्यात में वृद्धि हुई.

साफ दिख रही भारत की मजबूती
उन्होंने कहा कि अक्टूबर में भारत का निर्यात प्रदर्शन निश्चित रूप से उत्साहजनक है. यह भारतीय उद्योग की मजबूती, प्रतिस्पर्धी क्षमता और वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहुंच को दर्शाता है. बुधिया ने कहा कि गैर-पेट्रोलियम निर्यात में वृद्धि उत्साहजनक है. इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंजीनियरिंग उत्पादों, रसायनों, रत्न एवं आभूषणों और कपड़ों के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है. यह भारत के निर्यात की बढ़ती विविधता और मजबूती को दर्शाता है. यह प्रदर्शन ग्लोबल मार्केट में चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय निर्यातकों के प्रयासों का नतीजा है.

मुक्त व्यापार समझौतों ने दिखाई दिशा
बुधिया ने कहा कि सरकार की लगातार मिल रही नीतिगत मदद, खासकर मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) और निर्यात प्रोत्साहन मिशन के जरिये भारतीय कंपनियों को ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार और उद्योग के बीच लगातार सहयोग से भारत वस्तुओं और सेवाओं, दोनों के निर्यात को एक-एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की स्थिति में है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top