भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी:सुबोधकांत बोले मदर इंडस्ट्री...




36 महीने से वेतन नहीं, अब एचईसी को बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई एचईसी की बदहाली और कर्मचारियों के 36 महीने से बकाया वेतन को लेकर शनिवार को एचईसी मुख्यालय के गेट पर श्रमिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मदर इंडस्ट्री रही एचईसी के कर्मचारी पिछले 36 महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। दिवाली पर एक रुपए का बोनस तक नहीं दिया गया। इसके बावजूद कर्मचारी अपना पेट काटकर संस्थान और प्लांट को चलाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि छठ के बाद भी केंद्र सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कहा- एचईसी के लिए आए करोड़ों रु. केंद्र ने वापस लिए सहाय ने आरोप लगाया कि एचईसी के लिए बैंक खाते में करोड़ों रुपए भेजे गए थे, लेकिन बाद में उस राशि को वापस मंगवा लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हैं, तो संस्थान के लिए उपलब्ध कराई गई राशि वापस क्यों ली जा रही है। सहाय ने कहा कि एचईसी ने रेल उत्पादन से लेकर चंद्रयान तक के लिए उपकरण निर्माण में योगदान दिया है और आज उसी के कर्मी परेशान हैं। सहाय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जमीन अडाणी-अंबानी को नहीं देने देंगे। नेहरू जयंती पर एचईसी को बचाने के लिए संघर्ष सभा को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर मजदूर एचईसी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए मजदूरों की एकजुटता जरूरी है। सभा को हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री हरेंद्र सिंह, एचईसी श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, हटिया लोक मंच के महामंत्री विमल कुमार और सप्लाई कामगार पाठक ने संबोधित किया। सभी ने एचईसी को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top