![]()
छठ पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 15 और 16 नवंबर के लिए शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। छठ घाट पर पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि छठ पर्व को लेकर रविवार की सुबह 8 से रात 11 बजे तक और सोमवार की देर रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। निर्धारित समय में मालवाहक वाहन रिंग रोड से परिचालन कर सकेंगे। जानिए… आज कहां क्या होगी ट्रैफिक व्यवस्था अलबर्ट एक्का चौक से चडरी तालाब की ओर जाने वाले और जेल चौक से अलबर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में वाहन नहीं चलेंगे। रणधीर वर्मा चौक से राजभवन की ओर और सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहरों का परिचालन नहीं होगा। उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले मार्ग व लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम की ओर सभी तरह के वाहनों की नो इंट्री। जैन मंदिर कटिंग और महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले मार्ग में किसी तरह के वाहन नहीं चलेंगे। ज्यूडिशियल एकेडमी और सिठियो बस्ती से धुर्वा डैम छठ घाट रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
Source link