भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीसी-एसपी ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बजरंग टोला चास में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर नन्हे-मुन्नों के साथ बाल दिवस मनाया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ केक काटा और चॉकलेट बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस दौरान डीसी और एसपी ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बताया कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके विचार और आदर्श आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। अधिकारियों ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके योगदान और देश के विकास में उनकी भूमिका के बारे में बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top