भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Philippines visit 2026। 23rd ASEAN India Summit Manila। आज फिलीपींस...


Last Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह दो दिन के फिलीपींस दौरे पर जा रहे हैं. राजधानी मनीला में वो 23वें आसियान भारत समिट और 21वें ईस्‍ट एशिया समिट में हिस्‍सा लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी मनीला में ही क्‍वाड नेताओं की बैठक में भी हिस्‍सा लेंगे. इस दौरान रक्षा, व्‍यापार डिजिटल कनेक्टिविटी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर बात होगी.

आज फिलीपींस जा रहे पीएम मोदी, एक दौरे से निपटाएंगे 3 बड़े कामZoom

पीएम नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं. (File Photo)

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए रवाना हो रहे हैं. इस दौरान वो तीन बैठकों में हिस्‍सा लेंगे. वो 16 और 17 नवंबर यानी दो दिन के लिए वहां आयोजित हो रहे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और 21वें ईस्‍ट एशिया समिट में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. इस साल फिलीपींस के पास आसियान समिट की अध्‍यक्षता है. पीएम मोदी राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के खास निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं. भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति और हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के लिहाज से ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. मनीला में क्‍वाड देशों के नेताओं की बैठक भी पहले से प्रस्‍तावित है, जिसपर दुनिया की नजरें टिकी हैं. ट्रंप से लेकर शी जिनपिंग यह जरूर जानना चाहेंगे कि ईस्‍ट एशिया की जियो-पॉलि‍टिक्‍स में इस तीन बैठकों के जरिया क्‍या निकलकर आता है.

आज पीएम मोदी का मनीला में क्‍या है कार्यक्रम?
तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 8 बजे भारत से उड़ान भरेंगे और दोपहर करीब 2:15 बजे मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. शाम 4:30 बजे वे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस और प्रथम महिला लुईस अरनेटा-मार्कोस द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज (गाला डिनर) में शिरकत करेंगे. शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा, फिलीपींस में रह रहे भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय किया जा रहा है.

समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर फोकस
साल 2014 के बाद से यह पीएम मोदी का 13वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन होगा जो दर्शाता है कि नई दिल्ली इन रिश्तों को कितनी प्राथमिकता देता है. पिछली बार वे कुआलालंपुर समिट में वर्चुअल माध्‍यम से जुड़े थे. इस साल भारत और आसियान समुद्री सहयोग वर्ष मना रहे हैं. हाल के महीनों में विशाखापत्तनम में हुए मिलन 2026 नौसैनिक अभ्यास और कोच्चि में आयोजित समुद्री सुरक्षा सम्मेलन ने इस साझेदारी को नई ऊंचाई दी है. रक्षा क्षेत्र में भी भारत के बढ़ते निर्यात और संयुक्त अभ्यासों ने आसियान देशों के साथ भारत का भरोसा मजबूत किया है.

आतंकवाद और नियम-आधारित व्यवस्था का संदेश
मनीला में होने वाली बैठकों में 2026-2030 की कार्ययोजना की समीक्षा के साथ-साथ व्यापार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नए समझौतों की उम्मीद है. ईस्ट एशिया समिट के मंच से प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराएंगे. भारत की ओर से समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान पर जोर दिया जाएगा. इसके अलावा आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी, मानव और ड्रग तस्करी तथा मनी लॉन्ड्रिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस क्षेत्रीय सहयोग का आह्वान भी किया जाएगा. 1992 में शुरू हुए भारत-आसियान संवाद संबंध अब तीन दशक से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं. आगामी 2027 में इस साझेदारी के 35 साल पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में पीएम मोदी का यह मनीला दौरा भविष्य की रणनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top