भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तेज रफ्तार ट्रेलर बंद घर में घुसा:अटका यमुनानगर में दीवार तोड़ी, लाखों...




गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अटका यमुनानगर के पास मंगलवार को एक ट्रेलर बंद घर में घुस गया। हादसे में घर की चारदीवारी और दीवार टूट गई। नुकसान का अनुमान लाखों रुपए में लगाया जा रहा है। ट्रेलर बगोदर से बरही की ओर जा रहा था। अटका यमुनानगर के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर सड़क किनारे बने सेवानिवृत्त दारोगा केदार पांडेय के बंद घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार बगोदर के अटका स्थित दूसरे घर में था हादसे के समय केदार पांडेय का परिवार बगोदर के अटका स्थित दूसरे घर में था। इसलिए मकान में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रेलर के बेकाबू होते ही चालक वाहन से कूद गया और मौके से फरार हो गया। हादसे में ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हुआ। स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि तेज रफ्तार से इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top