भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kal Ka Mausam 18 November। कल का मौसम 18 नवंबर। खूब डरा...


होमताजा खबरदेश

खूब डरा रहा अक्वान तूफान, IMD की अभी से फूली सांस, आंध्र से UP तक डरावना अलर्ट

Last Updated:

Kal Ka Mausam 18 November: अक्‍वान तूफान बंगाल की खाड़ी में तेजी से तट की ओर आगे बढ़ रहा है. कल यानी 18 नवंबर के मौसम की बात की जाए तो 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होगी. जो अगले दिन 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तमिलनाडु से लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

खूब डरा रहा अक्वान तूफान, IMD की अभी से फूली सांस, आंध्र से UP तक डरावना अलर्टZoom

तूफान विक्राल रूप ले रहा है. (File Photo)

नई दिल्‍ली. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अक्‍वान देखते ही देखते रौद्र रूप अपनाता नजर आ रहा है. कल यानी 18 नवंबर को इस तूफान के और अधिक भयानक रूप लेने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार कल इस तूफान के गंभीर चक्रवात में बदलने की आशंका प्रबल है. ऐसे में तटीय इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय है. आंध्र प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, ओडिशा और पुडुचेरी इसके असर से बच नहीं पाएंगे. यूपी में भी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी. कल तटीय राज्‍यों में 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. जो परसों यानी 19 नवंबर को 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. IMD की मानें तो इतनी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश कच्‍चे मकानों को नुकसान पहुंचा सकती है. साथ ही पेड़ों के उखड़ने से लेकर निचले इलाकों में जलभराव की भी चेतावनी जारी की गई है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top