भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर, एक की मौत:जितकुंडी पुल के पास हुआ...




गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर जितकुंडी पुल के पास मंगलवार को स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सदानंद तुरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुन्नी तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सदानंद तुरी राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा के रहने वाले थे। उनकी उम्र 45 साल थी। घायल मुन्नी तुरी जितकुंडी के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 24 साल है। सरिया जाते वक्त हुआ हादसा सदानंद अपने समधी के घर जितकुंडी आए थे। मंगलवार को वह समधी के बेटे मुन्नी तुरी के साथ बाइक से सरिया जा रहे थे। इसी दौरान सरिया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल मुन्नी को बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बिरनी थाने के एएसआई शंभू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। एएसआई शंभू सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शव थाने लाया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top