भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड स्थापना पखवाड़ा:रांची में शिक्षा-जागरूकता और सिमडेगा में विकास योजनाओं को मिली...




झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़ा (15 से 28 नवंबर) के तहत राज्यभर में विकास, जनजागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची और सिमडेगा जिले में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, कृषि विकास, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आवास योजनाओं के माध्यम से उल्लेखनीय पहल की जा रही है। रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, राज्य आंदोलनकारियों के योगदान और स्थापना के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई जा रही है। समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण
वहीं, कृषि विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाकर किसानों को बीज वितरित किए जा रहे हैं। बुढ़मू प्रखंड के सार्ले पंचायत में दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत 51 किसानों को समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। 5,606 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया
दूसरी ओर, सिमडेगा जिले में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 5,606 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 7,179 मानव दिवस का सृजन हुआ। जिले की सभी 94 पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर विकास योजनाओं की स्वीकृति के लिए 2,068 आवेदन प्राप्त किए गए। ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 74, अबुआ आवास के 241, पीएम-जनमन के दो और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तीन लाभुकों सहित कुल 320 परिवारों को नवनिर्मित पक्के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top