![]()
जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र में पुटरू टोल प्लाजा के पास मंगलवार को चलती कार में आग लग गई। कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। कार पूरी तरह जल गई। कार में सवार लोग जमशेदपुर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास कार से धुआं निकलने लगा। इसके बाद आग फैल गई और सवार बाहर निकल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। कुछ ही देर में कार जल गई। कार सवार दिनेश कुमार ने बताया कि वे लोग भाजपा की बैठक में शामिल होकर घाटशिला से जमशेदपुर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि कार में अचानक आग लगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Source link