Last Updated:
बीएसएफ का एक जवान धुंध और कोहरे के चलते गलती से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार करके बांग्लादेश में चला गया. मेघालय के जोवाई इलाके में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान गलती से बांग्लादेश पहुंच गया. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है, जिसके पास इंसास राइफल और वॉकी-टॉकी जैसे हथियार थे.
भारत ने बांग्लादेश के सामने ये मुद्दा उठाया है. (File Photo)
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय सरहदों पर कोहरे, धुंध या भौगोलिक स्थिति की गफलत में कई बार कदम बहक जाते हैं और फिर शुरू होता है कूटनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों के बीच वार्ताओं का दौर. कुछ ऐसा ही दिल की धड़कने बढ़ाने वाला मामला मेघालय के जोवाई इलाके में सामने आया. ड्यूटी के दौरान बीएसएफ का जवाब गलती से सीमा पार कर बांग्लादेश के नियंत्रण वाले हिस्से में जा पहुंचा. सिलहट जिले से सटी इस सीमा पर हलचल उस वक्त तेज हो गई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा.
कैसे खुला मामला?
इस वीडियो में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के दो जवान और कुछ स्थानीय लोग भारतीय जवान को एक मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. बीएसएफ जवान के पास इंसास राइफल, पंप एक्शन गन और वॉकी-टॉकी जैसे हथियार भी मौजूद हैं. हालांकि घटना के सामने आते ही भारतीय सुरक्षा तंत्र तुरंत सक्रिय हो गया और जवाब की सुरक्ष्ज्ञित वतन वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग का दौर शुरू हो चुका है. अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र जवान गलती से सीमा पार पड़ोसी देश के नियंत्रण वाले हिस्से में चला गया था.
भारत ने लिया वीडियो पर संज्ञान
यह घटना मेघालय के जोवाई इलाके में हुई, जो बांग्लादेश के सिलहट जिले से लगता है. इस इलाके में दोनों तरफ से पर्यटक आते-जाते रहते हैं. बीएसएफ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल उन वीडियो का भी संज्ञान लिया है, जिनमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के दो जवान और कुछ स्थानीय लोग एक भारतीय जवान के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भारतीय जवान के पास एक वॉकी-टॉकी सेट, एक इंसास राइफल तथा एक पंप-एक्शन गन है.
फ्लैग मीटिंग में भारत ने की रिहाई की मांग
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बीजीबी कर्मी भारतीय जवान को एक स्थानीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान को वापस लाने के लिए ‘फ्लैग मीटिंग’ की जा रही है. भारत-बांग्लादेश की 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा बीएसएफ द्वारा की जाती है.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…