भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजनगर के विभिन्न घाटों पर धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का...



भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा विभिन्न घाटों पर संपन्न हुआ। छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार में सुख-शांति की कामना की। कुजू नदी घाट, छोटा सिजुलता और राजनगर उरांव बस्ती के राजा तालाब छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कुजू नदी घाट पर रूंगटा माइंस लिमिटेड ने इस वर्ष तैयारियां कीं। कंपनी के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में व्यवस्थाएं बेहतर की गईं। घाट की साफ-सफाई कराई गई। घाट तक पहुंचने वाले मार्गों पर स्वागत द्वार लगाए गए। छठ व्रतियों के लिए 10 स्थानों पर ड्रेसिंग रूम बनाए गए। पर्याप्त रोशनी के लिए हैलोजन लाइट की व्यवस्था की गई। घाट पर साज-सज्जा भी कराई गई। कंपनी के जॉइंट वाइस प्रेसिडेंट गिरधारी लाल पारीक ने कहा कि छठ लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का पर्व है। उन्होंने बताया कि कुजू नदी घाट पर हर साल भीड़ बढ़ती है। इसे ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पारीक के मुताबिक, इस बार व्यवस्थाओं में सुधार किया गया। व्रतियों को परेशानी न हो। इस पर ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी कुजू नदी घाट पर सुविधाओं को व विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top