Last Updated:
Tips and Tricks: सर्दियों में ऑयली स्किन वाले लोगों को पिंपल्स और एक्ने की समस्या परेशान करती है. इसके लिए किचन में रखी चीजें बहुत फायदेमंद हैं. मसूर की दाल का फेस पैक लगाने से मुंहासों से राहत मिलती है. सही देखभाल और माइल्ड फेसवॉश के इस्तेमाल से चेहरे की चमक बनी रहती है.
पलामूः सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. ठंडी हवाओं के कारण जहां सामान्य और रूखी त्वचा बेजान होने लगती है. वहीं ऑयली स्किन वाले लोगों को पिंपल्स, एक्ने और चेहरे पर दाने निकलने की समस्या परेशान करती है. ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी त्वचा की देखभाल की जा सकती है.
रूखी त्वचा के लिए दूध की मलाई
ब्यूटी एक्सपर्ट कल्पना ने लोकल18 को बताया कि सर्दियों में जिन लोगों की त्वचा ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है, उनके लिए दूध की मलाई एक घरेलू विकल्प हो सकती है. इसके लिए दूध गर्म करने के बाद ऊपर जमने वाली मलाई को अलग कर लें. इसे अच्छी तरह मसलकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. कुछ देर बाद सामान्य पानी से चेहरा साफ कर लें. मलाई में मौजूद वसा त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है.
ऑयली स्किन वाले अपनाएं खास देखभाल
आगे कहा कि ऑयली स्किन वाले लोगों को सर्दियों में भी त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार ठंड के मौसम में त्वचा की ऊपरी परत रूखी होने लगती है, लेकिन चेहरे पर तेल जमा होता रहता है. ऐसे में अपनी त्वचा के अनुसार हल्का और ऑयल फ्री मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए. चेहरे को साफ रखने के लिए माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें. बार-बार साबुन या तेज केमिकल वाले प्रोडक्ट से चेहरा धोने से त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकता है.इसके लिए आपके किचन में मौजूद दूध की मलाई और मसूर की दाल उपयोगी हो सकती है.
मसूर की दाल से तैयार करें फेस पैक
उन्होंने कहा कि चेहरे पर पिंपल्स और दाने की समस्या होने पर मसूर की दाल का फेस पैक इस्तेमाल करने का घरेलू चलन है. इसके लिए मसूर की दाल को भिगोकर पीस लें और उसका पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें. इससे आपको मुंहासों से लाभ मिलेगा.
दिन में तीन बार चेहरे की सफाई जरूरी?
उन्होंने बताया कि धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए ऑयली स्किन वाले लोगों को नियमित रूप से चेहरे की सफाई करनी चाहिए. इसके लिए सुबह और रात को माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोना पर्याप्त होता है. जरूरत पड़ने पर पसीने या गंदगी के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर सकते हैं. इसके बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉश्चराइजर लगाएं. दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी जरूरी है. सही तरीके से त्वचा की देखभाल करने से सर्दियों में भी चेहरे की नमी और चमक बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…