Last Updated:
Maa Baglamukhi Mandir Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित मां बगलामुखी मंदीर एक बहुत ही शक्तिशाली शक्तिपीठ है. यहां पर आपको गुरुवार को खासतौर पर काफी भीड़ देखने को मिलेगी. लोग हाथों में दिया लेकर आरती करते हैं और अब मन्नत मांगते हैं. कहा जाता है पूरे दिल से जो मन्नत मांगते हैं वह जरूर पूरी होती है. सिर्फ आम नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता भी यहां पर हाजिरी लगाने आते हैं. यहां के स्थानीय निवासी संजय बताते हैं, वह यहां पर 30 साल से अधिक समय से हैं और मंदिर की सेवा करते हैं. यहीं बगल में उनकी खुद की दुकान भी है.
उन्होंने बताया कि यह मंदिर बहुत साल पुराना है लेकिन, यह कितना पुराना है इस बारे में दावे के साथ कुछ भी कहना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर को फास्ट ट्रैक कोर्ट भी कहा जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस मंदिर को फास्ट ट्रैक कोर्ट क्यों कहा जाता है.
इस बगलामुखी मंदिर के बारे में मान्यता है कि कोर्ट-कचहरी के जो भी मसले हैं आप यहां पर जाकर हाजिरी लगाइए और फिर देखिए सालों साल पुराना केस कुछ दिनों में ही निपट जाएगा. वह आगे बताते हैं कि यहां पर वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उस समय पूजा-अर्चना करने पहुंची थी जब हेमंत सोरेन जेल में थे.
शाम में पूजा अर्चना करके जब कल्पना सोरेन अपने घर पहुंची और उसके अगले ही दिन सुबह हेमंत सोरेन जेल से छूट गये. यहां के विधायक सीपी सिंह पिछले 25 साल से मंदिर जाते हैं. सांसद संजय सेठ यहां लगातार हाजिरी लगाने आते हैं. बड़े-बड़े नेता लोग यहां हमेशा आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां की खास बात यह है कि आपको यहां पर हर चीज पीला देखने को मिलेगा. यहां चुनरी से लेकर चावल तक पीले रंग का चढ़ता है. प्रसाद में पीले लड्डू चढ़ाने के साथ ही लोग पीले कपड़े तक पहन कर मंदिर पहुंचते हैं. दिया तो जलने के बाद पीली ही दिखती है. इन सब चीजों को आप पुजारी को देंगे और पुजारी पूजा करके आपको प्रसाद के रूप में यह सब लौटा देते हैं.
यहां पर सिर्फ रांची के लोग नहीं बल्कि रामगढ़ और आसपास के जिले के भी लोग आते हैं. मान्यता है कि लोग पीली चुनरी बांधकर अपने दुश्मन से मुक्ति के लिए यहां मां से मन्नत मांगते हैं. यहां पर आने का समय सुबह के 7:00 बजे और शाम के 7:00 बजे तक है. रात 8:00 बजे के बाद मंदिर बंद हो जाती है.