भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वेतन समझौते व ठेका मजदूरों की छंटनी का किया विरोध



बोकारो| बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) की बैठक एचजी राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस्पात मजदूरों के 39 माह के एरियर, अधूरे वेतन समझौते, ठेका मजदूरों को केंद्रीय न्यूनतम वेतनमान देने और 40 प्रतिशत छंटनी के फैसले का विरोध किया गया। महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल की आर्थिक स्थिति और उत्पादन बेहतर होने के बावजूद मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं करना प्रबंधन का मजदूर विरोधी रवैया है। उन्होंने 2017 के वेतन समझौते को लागू करने और लंबित मांगों के समाधान की मांग की। साथ ही ठेका मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और छंटनी पर रोक लगाने की मांग उठाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन ने मांगों पर विचार नहीं किया तो दिसंबर में आंदोलन तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top