भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘बहिष्कार नहीं करूंगा, सच उजागर करने तक चुनाव हारता रहूंगा’, शिकागो में...


होमताजा खबरदेश

‘बहिष्कार नहीं करूंगा, सच उजागर करने तक चुनाव हारता रहूंगा’, शिकागो में राहुल

Last Updated:

शिकागो में राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत में वोट चोरी और चुनावी व्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी. भले ही विपक्ष को हार का सामना करना पड़े लेकिन वह कथित गड़बड़ियों को उजागर करने की लड़ाई जारी रखेगा. राहुल ने कहा कि अगर विपक्ष चुनाव लड़ना बंद कर देता है तो लोकतंत्र उसी पल खत्म हो जाएगा. उन्होंने 2024 के चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया और ब्राजील की एक महिला का उदाहरण दिया. राहुल के मुताबिक वह महिला कभी भारत नहीं आई लेकिन उसके नाम पर एक राज्य में 23 बार वोट डाले गए.

ख़बरें फटाफट

'बहिष्कार नहीं करूंगा, सच उजागर करने तक चुनाव हारता रहूंगा', शिकागो में राहुलZoom

राहुल गांधी ने शिकागो में 2024 के चुनावों में फर्जी वोटरों का आरोप लगाया. (फोटो PTI)

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से भारत में चुनाव प्रक्रिया और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. अमेरिका के शिकागो में उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा. भले ही उसे लगातार हार का सामना करना पड़े लेकिन वह चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को उजागर करने की लड़ाई जारी रखेगा. राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्ष चुनाव लड़ना बंद कर देता है तो उसी पल लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक चुनावी ढांचे को खत्म नहीं करना चाहती बल्कि उसके भीतर रहकर ही मौजूदा व्यवस्था की सच्चाई सामने लाना चाहती है. राहुल ने दावा किया कि 2024 के चुनाव में फर्जी मतदाताओं के जरिए वोटिंग हुई थी. उन्होंने एक ब्राजीलियाई महिला का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कभी भारत नहीं आई लेकिन एक राज्य के चुनाव में उसके नाम पर 23 बार वोट डाले गए.

राहुल गांधी ने शिकागो में अपने संबोधन के दौरान यह भी बताया कि कांग्रेस को चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का शक कब हुआ और उसने इसे सार्वजनिक करने में देरी क्यों की. उनके मुताबिक 2014 के चुनाव में जीत-हार का अंतर उन्हें असामान्य लगा था. उस समय पार्टी के पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे. बाद में जब उन्हें सबूत मिले और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिखाए तो नेताओं ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे को उठाने से मना कर दिया. राहुल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र उनके लिए पवित्र है और इतने गंभीर आरोप लगाने के लिए 100, 200 या 300 प्रतिशत सबूत जरूरी हैं. उन्होंने दावा किया कि अब चुनाव आयोग के भीतर से भी कुछ लोग उन्हें जानकारी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वे इस तरह काम जारी नहीं रख सकते. राहुल के मुताबिक विपक्ष इस दबाव के बावजूद अपनी लड़ाई जारी रखेगा और लोगों के सामने पूरी सच्चाई रखेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top