भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में तूफान अकवान का असरः रांची-धनबाद समेत कई इलाकों में आज...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान अकवान का असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा. रांची और धनबाद समेत कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे. 20 और 21 इक्कीस नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी है. तेज हवा चलने और तापमान गिरने से दिन में भी ठंड महसूस होगी.

ख़बरें फटाफट

झारखंड में तूफान अकवान का असरः आज छाए रहेंगे बादल, 20-21 नवंबर को भारी बारिशZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांचीः झारखंड के मौसम को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है. राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा. बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब झारखंड के मौसम पर भी साफ देखने को मिलेगा. इस तूफान के प्रभाव से आज 19 नवंबर से ही रांची समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाने लगे हैं और बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

कल से दिखेगा चक्रवात का सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 और 21 नवंबर को इस चक्रवाती तूफान का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा. इन दोनों दिनों में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. बारिश और बादलों की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है. इससे दिन के समय भी कड़ाके की ठंड और सिहरन महसूस होगी. इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक सुबह के समय घना कुहासा छाए रहने की भी पूरी संभावना है. मौसम में हो रहे इस अचानक बदलाव का सीधा असर आम जनजीवन और यातायात पर भी पड़ सकता है.

चक्रवात के मजबूत होने की पूरी आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह चक्रवाती तूफान लगातार ताकतवर होता जा रहा है. आज 19 नवंबर को इसके एक अति गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है. 20 नवंबर की दोपहर तक इसके आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच टकराने का अनुमान लगाया गया है. तट से टकराने के बाद इस तूफान की गति कमजोर पड़ सकती है. हालांकि, इसके साथ आने वाली नमी का असर ओडिशा के रास्ते होते हुए सीधे झारखंड तक पहुंचेगा. 19 नवंबर को रांची समेत कई इलाकों में सुबह कुहासा छाने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके बाद 20 नवंबर से बारिश की गतिविधियां और ज्यादा तेज होने का अनुमान है.

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
20 और 21 नवंबर को चक्रवात का यह प्रभाव झारखंड में सबसे ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग ने रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन सभी 10 जिलों में सुबह के समय कुहासा छाने के साथ-साथ दिनभर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. कुछ खास स्थानों पर मेघ गर्जन यानी तेज गरज के साथ वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात के प्रभाव से वातावरण में नमी काफी बढ़ जाएगी. जिससे बारिश की स्थिति बनेगी.

22 नवंबर के बाद कमजोर पड़ेगा सिस्टम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 22 और 23 नवंबर तक इस चक्रवाती सिस्टम के कमजोर पड़ने की पूरी संभावना है. इसके बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और 24 नवंबर से आसमान साफ होने लगेगा. हालांकि, सुबह के वक्त कुहासा छाने का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है. आसमान साफ होने के बाद रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी. मौसम वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि खराब मौसम के इस दौर में लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. सुबह के समय कुहासा और दिन में बादल रहने से विजिबिलिटी यानी दृश्यता पर असर पड़ेगा. वहीं, बारिश की वजह से तापमान गिरने पर लोगों को दिन में भी ठिठुरन का अहसास होगा.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top