धालभूमगढ़ | स्थापना दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता और निगरानी समिति रक्तदान शिविर लगा रही है। शिविर 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ में होगा। आयोजकों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। समिति ने स्वास्थ्य पदाधिकारियों, कर्मियों से भी शिविर में रक्तदान करने को कहा है। यह जानकारी बीएएम गोपीनाथ दास ने दी।
Source link