भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

20 साल पहले ही बन जाती सोनिया गांधी की बायोपिक, ऐश्वर्या-प्रीति नहीं...


Last Updated:

बॉलीवुड में नेताओं की जिंदगी पर फिल्में बनना कोई नई बात नहीं है. कई बार ऐसी कहानियां पर्दे पर पहुंचीं, तो कई प्रोजेक्ट विवादों में फंसकर अधूरे रह गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 20 साल पहले सोनिया गांधी की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनने वाली थी? खास बात यह थी कि इसमें उनका किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि हॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा को चुना गया था. फिर क्यों नहीं बन सकी ये फिल्म चलिए बताते हैं…

20 साल पहले ही बन जाती सोनिया गांधी की बायोपिक, इस एक्ट्रेस को मिला था रोलZoom

सोनिया गांधी की साल 2006 में बायोपिक बनने वाली थी.

नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ऑटोबायग्राफी ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ ने बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है. 10 नवंबर को हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित इस किताब की अब तक 2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी कहानी खुद लिखने से ठीक 20 साल पहले सोनिया गांधी के जीवन पर एक बड़ी फिल्म बनने जा रही थी? सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म में उनका किरदार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला करने जा रही थीं. अगर आप सोच रहे हैं कि वो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय या सुष्मिता सेन हैं तो आप गलता हैं. ये किरदार भारतीय नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत इटैलियन एक्ट्रेस मोनिका बेलुची थीं.

सोनिया गांधी के जीवन पर फिल्म की घोषणा भी हो गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि यह प्रोजेक्ट कभी पूरा नहीं हो पाया. आखिर ऐसा हुआ क्या कि 2006 में आया ये प्रोजेक्ट हमेशा के लिए बंद हो गया.

2006 में बनने वाली थी फिल्म

यह बात साल 2006 की है. उस समय सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं. उनकी जिंदगी पर ‘सोनिया’ नाम से एक बायोपिक बनाने की तैयारी चल रही थी. इस फिल्म में इटली की मशहूर एक्ट्रेस मोनिका बेलुची को सोनिया गांधी का किरदार निभाना था. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्माता सुनंदा मुरली मनोहर ने उस समय बताया था कि मोनिका इस रोल को लेकर एक्साइटेड थीं. लेकिन ये प्रोजेक्ट डब्बा बंद हो गया. फिल्म का निर्देशन लॉस एंजिलिस में रहने वाले भारतीय मूल के फिल्ममेकर जगमोहन मुंद्रा करने वाले थे. इसकी कहानी पत्रकार रशीद किदवई की किताब ‘सोनिया: ए बायोग्राफी’ पर आधारित थी.

ऐश्वर्या राय-प्रीति जिंटा के नामों की भी थी चर्चा

मोनिका बेलुची हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वह ‘द पैशन ऑफ द क्राइस्ट’ में मैरी मैग्डलीन और ‘द मैट्रिक्स’ फिल्मों में पर्सेफोन के किरदार में नजर आ चुकी हैं. कई मैगजीन उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब भी दे चुकी हैं. उस दौर में ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा के नामों की भी चर्चा थी, लेकिन मोनिका के इटैलियन मूल के होने के कारण उन्हें चुना गया. दिलचस्प बात यह थी कि मोनिका का जन्म भी इटली में हुआ था. सोनिया गांधी का जन्म भी इटली में ही हुआ था.

कांग्रेस ने भेजा था कानूनी नोटिस

साल 2006 में सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती थीं. केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी. दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलने के बावजूद सोनिया ने खुद यह पद नहीं संभाला था. इसी दौर में फिल्ममेकर सुनंदा मुरली मनोहर ने सोनिया गांधी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी की थी. जुलाई 2006 में उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया था कि फिल्म की शूटिंग अगले दो महीने में शुरू हो सकती है. लेकिन कांग्रेस की तरफ से कानूनी नोटिस मिलने के बाद मामला उलझ गया. निर्माता का कहना था कि पार्टी की आपत्तियों के बीच भारत में फिल्म बनाना आसान नहीं होगा. फिल्म के निर्देशक जगमोहन मुंद्रा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड थे. वह सोनिया के इटली में बिताए शुरुआती दिनों से लेकर भारत की राजनीति में उनके बड़े मुकाम तक पहुंचने का सफर दिखाना चाहते थे. इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात एक विदेशी लड़की का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के अहम राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरना था. मुंद्रा ने यह भी कहा था कि उनकी फिल्म किसी विवाद को जन्म देने के इरादे से नहीं बनाई जा रही थी. उन्होंने सोनिया गांधी के साथ अपनी रिसर्च साझा करने का दावा भी किया था. हालांकि, कांग्रेस ने इस दावे को गलत बताते हुए इसे प्रचार पाने की कोशिश करार दिया.

मेकर्स 2007 तक करते रही उम्मीदें

फिल्म को लेकर उम्मीदें 2007 तक बनी रहीं, लेकिन प्रोजेक्ट कभी आगे नहीं बढ़ पाया. निर्देशक जगमोहन मुंद्रा का 2011 में निधन हो गया, जबकि निर्माता सुनंदा मुरली मनोहर ने 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया. मुंद्रा ने अपने करियर में हॉलीवुड में थ्रिलर फिल्में बनाईं. बाद में उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर भी काम किया. उनकी फिल्मों में राजस्थान की भंवरी देवी पर बनी ‘बवंडर’ और ऐश्वर्या राय की ‘प्रोवोक्ड’ शामिल थीं. ‘प्रोवोक्ड’ को 2006 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था.

अब 2028 में फिल्म बनाने की नई तैयारी

अब किताब की सफलता के बाद तेलंगाना कांग्रेस के नेता जग्गा रेड्डी ने इस पर तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में फिल्म बनाने का ऐलान किया है. वे इसे 9 दिसंबर 2028 को सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रिलीज करना चाहते हैं. हालांकि, पार्टी आलाकमान ने अभी इस पर चुप्पी साध रखी है.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top