भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सहियाओं को कार्यक्रमों का दिया गया प्रशिक्षण



चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सहियाओं के लिए एक दिवसीय कैप्सूल कोर्स के तहत वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से जुड़ी सहियाओं ने प्रशिक्षण लिया। सहियाओं को समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, संशोधित सामुदायिक आधारित आकलन चेकलिस्ट, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस, जन आरोग्य समिति, क्षय रोग, डिजिटल एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित हस्तक्षेप तथा वेक्टर जनित रोगों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं एवं गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में पीएचसी कौड़िया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर झाबरा, कोदुआभीठा, साबड़ा एवं बाटबिनोर की सहियाओं ने ऑनलाइन भाग लिया। मौके पर बीडीएम पंकज कुमार, बीपीएम बृजेन्द्र लाल, बीटीटी कुमुद महतो एवं बीटीटी बापीलाल पांडेय उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top