भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

wedding jhumka trend in palamu mother bua mausi names from rs 100


Last Updated:

झारखंड के पलामू में शादी के दौरान रिश्तों की पहचान आसान बनाने के लिए खास कस्टमाइज झुमके और ब्रोच का ट्रेंड चल रहा है। इन पर मां, मौसी, बुआ और अन्य रिश्तों के नाम लिखे होते हैं.

हिंदू धर्म में विवाह संस्कार का विशेष महत्व है. शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन भी माना जाता है. झारखंड और बिहार में शादी के दौरान कई ऐसी रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें परिवार और रिश्तेदारों की अहम भूमिका होती है. लेकिन शादी समारोह में कई बार दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के सामने यह कंफ्यूजन रहता है कि कौन दुल्हन की मां है, कौन मौसी, मामी, बुआ या बहन. इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. महिलाओं के लिए खास तरह के कस्टमाइज झुमके तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर रिश्तों की पहचान करना आसान हो जाता है.

झुमकों पर लिखा होगा रिश्ता, एक्रेलिक और घुंघरू से तैयार डिजाइन
दुकानदार राजीव कुमार ने बताया कि इन दिनों बाजार में एक्रेलिक और घुंघरू से बने आकर्षक झुमकों की काफी डिमांड है. इन झुमकों पर दुल्हन की मां, दीदी, मौसी, मामी, चाची, बुआ और नानी जैसे रिश्तों के नाम लिखे होते हैं. महिलाएं अपनी पहचान के अनुसार झुमके पहन सकती हैं. इनकी खासियत है कि ये दूर से ही चमकदार दिखाई देते हैं. हल्दी, मेहंदी और शादी की रस्मों में इन्हें पहनने का चलन बढ़ रहा है. इसके अलावा शादी समारोह में रील्स और फोटोशूट बनाने के लिए भी ये झुमके आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं.

दूल्हा-दुल्हन के लिए भी खास ब्रोच
आगे कहा कि महिलाओं के झुमकों के साथ-साथ दूल्हा और दुल्हन के लिए भी खास ब्रोच उपलब्ध हैं. इन्हें कपड़ों पर लगाया जा सकता है. ब्रोच के इस्तेमाल से शादी समारोह में लड़के और लड़की पक्ष के लोगों की पहचान करना आसान हो जाता है. खासकर ऐसे समारोह में जहां दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे से कम परिचित होते हैं, वहां यह तरीका काफी मददगार साबित हो सकता है. इन ब्रोच की कीमत महज 50 रुपये से शुरू होती है.

100 से 300 रुपये तक है कीमत
उन्होंने कहा कि पलामू के मेदिनीनगर डाल्टनगंज बाजार स्थित रूप रंग दुकान में ये कस्टमाइज झुमके और ब्रोच उपलब्ध हैं. दुकान संचालक राजीव कुमार ने बताया कि शादी के सीजन में बाजार में नए-नए आइटम आते रहते हैं. इस बार कस्टमाइज झुमकों की मांग अधिक है. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार दूल्हा-दुल्हन का नाम भी लिखवा सकते हैं. इनकी कीमत 100 से 300 रुपये तक है. ऑर्डर देने के करीब 10 दिनों बाद सामान तैयार होकर मिलता है.

फ्लावर ज्वेलरी और कस्टमाइज चुनरी भी उपलब्ध
राजीव कुमार ने आगे बताया कि शादी के लिए दुल्हन की कस्टमाइज चुनरी भी तैयार की जाती है. इसके अलावा कंगन, लॉन्ग गला सेट, कानों की बाली, मांग टीका और फ्लावर ज्वेलरी सेट की भी अच्छी मांग है. फ्लावर ज्वेलरी की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है. ये हरे, लाल, पीले समेत कई रंगों में उपलब्ध हैं. साल के करीब छह महीने शादी का सीजन रहता है और इस दौरान इन सामानों की मांग बढ़ जाती है. दुकान सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है. अधिक जानकारी और ऑर्डर के लिए 7004094926 पर संपर्क किया जा सकता है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top