Last Updated:
Anthropic Share Price : बाजार में लिस्ट होने से पहले ही एंथ्रोपिक ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर धमाल मचा दिया. कंपनी के शेयर 19 नवंर को लिस्ट होने हैं और इससे पहले ही नैस्डैक पर 2 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिखना शुरू हो गया है. एंथ्रोपिक ने अपना आईपीओ 83 डॉलर प्रति स्टॉक के भाव पर उतारा था.
एंथ्रोपिक का आईपीओ 83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर आया था.
नई दिल्ली. अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने जब से अपना आईपीओ बाजार में उतारा है, निवेशकों की निगाह उसकी लिस्टिंग पर टिकी हुई है. कंपनी के शेयर 19 नवंबर को बाजार में लिस्ट होने हैं. इससे पहले ही दलाल स्ट्रीट के एक्सचेंज नैस्डैक पर 2 फीसदी का तगड़ा उछाल दिखने लगा है. कंपनी ने अपना आईपीओ 83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर उतारा था. एंथ्रोपिक के सीईओ डैरियो एमोडेई का कहना है कि कंपनी अभी काफी मजबूत वित्तीय हालात में है और निवेशकों के लिए यह पैसे बनाने का जरिया बन सकती है. सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू हुई यह कंपनी आज एक सफल बिजनेस बन चुकी है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…