भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चक्रवात ‘अकवान’ का झारखंड में दिखेगा असर:20-21 नवंबर को 19 जिलों में...




बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 20 नवंबर को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। वहीं, 21 नवंबर को धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से 19 नवंबर से राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। चक्रवात के 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच पहुंचने की संभावना है। भास्कर एक्सपर्ट : अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक 3-4 डिग्री गिरेगा तापमान , 24 से साफ होगा मौसम इस सिस्टम का असर रांची समेत झारखंड में 19 नवंबर से दिखेगा। मध्य और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 नवंबर से चक्रवात का असर कम होने लगेगा और 24 नवंबर से मौसम सामान्य हो जाएगा। इस दौरान अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top