भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट की हो उच्च स्तरीय जांच



बोकारो | जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आयोजित जनजातीय सम्मेलन संवाद-2026 के दौरान झारखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं घाटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ हुई धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना की बिनोद सेना ने कड़ी निंदा की है। संगठन के बोकारो अध्यक्ष राम बिलास महतो ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताते हुए प्रशासन तथा टाटा स्टील प्रबंधन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। राम बिलास महतो ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपना जीवन लोगों की लड़ाई के लिए समर्पित किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top