भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

A Rajmohan 45 lakh watch controversy। A Rajmohan Rolex watch claim। 45...


होमताजा खबरदेश

45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर

Last Updated:

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ए राजमोहन की घड़ी की कीमत को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मंत्री जी की घड़ी 45 लाख रुपये की होने का दावा सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा किया गया. इसपर मंत्री जी ने सफाई देते हुए कहा कि ये महज 5500 रुपये की घड़ी है. अफवाह फैलाने पर उन्‍होंने मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी.

45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफरZoom

मामले ने तूल पकड़ लिया है.

नई दिल्‍ली. तमिलनाडु की राजनीति इस वक्‍त गरमाई हुई है. मामला एक घड़ी पर आकर टिक गया है. क्‍या शिक्षा मंत्री ए राजमोहन रोलेक्‍स की घड़ी पहनकर घूम रहे हैं? क्‍या वो इतने पैसे वाले हैं कि इतनी महंगी घड़ी अफोर्ड कर सकते हैं. यह सवाल हम नहीं पूछ रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें तेजी से वायरल हो रही हैं. ए राजमोहन की रोलेक्स घड़ी 45 लाख रुपये होने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो इसपर उनकी सफाई भी आई. उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि मैं ये घड़ी 5500 रुपये में आपको दे सकता हूं. अगर चाहिए तो बताएं. वो दिल्‍ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्‍होंने तमिलनाडु के लिए समग्र शिक्षा के तहत लंबित लगभग 5,000 करोड़ रुपये की धनराशि तत्काल जारी करने का आग्रह किया.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top