सिमडेगा|बाल कल्याण समिति, सिमडेगा ने अपने पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जौरिहार के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो बयान को तथ्यहीन बताया है। समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा वीडियो में कही गई बातें सत्य से परे हैं। उनके आरोप मनगढ़ंत, बेबुनियाद, तथ्यों से परे हैं।विज्ञप्ति में समिति ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई भी मामला बाल कल्याण समिति, सिमडेगा के अभिलेखों में दर्ज नहीं है। न ही इस तरह का कोई मामला समिति के किसी सदस्य के संज्ञान में है।विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व अध्यक्ष अभिषेक जौरिहार को विभिन्न कारणों से राज्य सरकार ने उनके पद से मुक्त कर दिया था।
Source link