भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चुनावी साक्षरता प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह



भास्कर न्यूज | तेनुघाट आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट परिसर में विधानसभा स्तरीय चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र संख्या 34-गोमिया और 35-बेरमो के विद्यार्थियों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरुकता और समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि अनुमंडल स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक कमिश्नर (एसी) की देखरेख में द्रविण कुमार कर एवं योगेंद्र प्रताप (आंतरिक परीक्षा विभाग प्रमुख) के निर्देशन में किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में क्विज के तहत बेरमो विधानसभा क्षेत्र से 15 और गोमिया से 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में बेरमो से 11 और गोमिया से 43 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top