भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘एक भिक्षु से लेकर…’: भारत-चीन रिश्ते पर क्या बोले CJI सूर्यकांत? संविधान...


Last Updated:

CJI Surya Kant News: सीजेआई सूर्यकांत ने भारत और चीन के सदियों पुराने सभ्यतागत रिश्तों का जिक्र करते हुए चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों फाहियान और ह्वान सांग की भारत यात्राओं को याद किया. उन्होंने कहा कि जब एक भिक्षु के लिखे अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए इतने कीमती साबित हो सकते हैं, तो आज के समय में पड़ोसियों को समझना और भी जरूरी है.

'एक भिक्षु से लेकर...': भारत-चीन रिश्ते पर क्या बोले CJI सूर्यकांत?Zoom

सीजेआई सूर्यकांत पड़ोसी देशों की समझ पर जोर दिया. फाइल (फोटो)

CJI Surya Kant News: प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने 19 नवंबर को एक पूर्व आईएएस अधिकारी आरएन पराशर द्वारा लिखित पुस्तक ‘रीविजिटिंग द चाइनीज स्क्रीन’ का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की आपस में करीब से जुड़ी दुनिया में, पड़ोसी देशों के बारे में बेहतर समझ विकसित करना महत्वपूर्ण है.

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जो किताबें एक राष्ट्र को दूसरे राष्ट्र के बारे में समझाती हैं, वे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पूरा करती हैं. उन्होंने कहा कि यह बात ऐसे समय में और भी अहम हो जाती है, जब दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली घटनाओं का असर राष्ट्रीय सीमाओं के पार तुरंत महसूस किया जाता है.

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत और चीन के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को रेखांकित करते हुए ज्ञान की खोज में भारत आए चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों फाहियान और ह्वान सांग की यात्राओं को याद किया.

उन्होंने कहा, “अगर एक भिक्षु का रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए इतना मूल्यवान साबित हो सकता है, तो आज अपने पड़ोसियों और पूरी दुनिया को समझने की जरूरत और भी ज़्यादा है, क्योंकि दुनिया के किसी भी कोने में होने वाली घटना का असर लगभग तुरंत ही बाकी हर जगह महसूस किया जाने लगता है.”

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 51ए(एच) की प्रासंगिकता को भी रेखांकित किया जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद और जिज्ञासा तथा सुधार की भावना विकसित करने की बात करता है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top