भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा भादुड़ी पंचायत में एक दिवसीय गाय गोष्ठी पशुपालकों को दी गई...



चाईबासा| सदर प्रखंड की भादुड़ी पंचायत में जिला गव्य विकास, चाईबासा के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय गाय गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्रीमती लालमुनी पुरती मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। पशुपालक गायों की वैज्ञानिक तरीके से देखभाल करें। दूध उत्पादन बढ़ेगा। किसानों की आय बढ़ेगी। गव्य विकास विभाग की अधिकारी डॉ. सुशीला बागे ने पशुपालकों को संतुलित आहार की जानकारी दी। समय पर टीकाकरण पर जोर दिया। बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। सरकार की पशु बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में पंचायत के सैकड़ों पशुपालक पहुंचे। महिला समूह की सदस्य भी शामिल रहीं। जनप्रतिनिधि भी आए। वार्ड सदस्य लखींद्र देवगन, झिंगी कुदादा, डॉ. नीरज टोप्पो, सरस्वती कुदादा, सरिता कुदादा, चंदू कुदादा और किसान शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top